Born and brought up in Prayagraj, U.P., Shri Gupta belongs to a family deeply rooted in the tradition of public service. His father was a senior officer in the Uttar Pradesh Police and a source of inspiration in shaping his values of discipline, courage, honesty and duty towards the nation. His grandfather was a freedom fighter.श्री गुप्ता का जन्म एवं पालन-पोषण प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में हुआ। वे एक ऐसे परिवार से आते हैं जो लोकसेवा की गहरी परंपरा में रचा-बसा है। उनके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में वरिष्ठ अधिकारी थे, जिन्होंने उनके भीतर अनुशासन, साहस, ईमानदारी तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों की नींव रखी। उनके दादाजी एक स्वतंत्रता सेनानी थे।
Beyond policing and administration, he is an accomplished author and thought leader in criminal justice and internal security. His approach emphasizes not merely enforcement, but participative governance, public awareness and long-term behavioural change.पुलिस एवं प्रशासनिक सेवाओं के अतिरिक्त, श्री गुप्ता आपराधिक न्याय तथा आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक कुशल लेखक एवं विचारक भी हैं। उनका दृष्टिकोण केवल प्रवर्तन पर नहीं, बल्कि सहभागी शासन, जन-जागरूकता और दीर्घकालिक व्यवहार परिवर्तन पर केंद्रित है।